News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

नौकरी का झांसा देकर चलाया जा रहा था देह व्यापार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं रेस्क्यू

  • Share
नौकरी का झांसा देकर चलाया जा रहा था देह व्यापार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं रेस्क्यू

shikhrokiawaaz.com

03/17/2026


देहरादून: में अवैध देह व्यापार के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बिंदाल क्षेत्र में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मिली गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर इस पूरे गिरोह का खुलासा किया।
क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 मार्च की रात गांधी नगर स्थित एक मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान घर के अंदर 3 महिलाएं और 2 पुरुष संदिग्ध हालात में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी रानी देवी समेत आशीष कुमार पाण्डे और फुलो खान को गिरफ्तार किया, जबकि 3 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला अपने घर से ही इस अवैध धंधे को संचालित कर रही थी। वह बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर बुलाती और फिर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस काम में धकेल देती थी।
व्हाट्सएप के जरिए महिलाओं की फोटो ग्राहकों को भेजी जाती थी, वहीं फोन पर रेट और मिलने की जगह तय होती थी। आरोपी आशीष ग्राहकों तक महिलाओं को पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले मोटी रकम कमाता था।
मामले में कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और समन्वय ने अहम भूमिका निभाई, जिससे एक संगठित अपराध का खुलासा 
संभव हो सका।
Comments
comment
date
latest news
उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने शहरभर में लगाया कड़ा पहरा

उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने शहरभर में लगाया कड़ा पहरा