News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

प्रधानमंत्री के "मन की बात" लोगो व समाज के लिए है प्रेरणा: गणेश जोशी

मन की बात का 115वां संस्करण
  • Share
प्रधानमंत्री के

shikhrokiawaaz.com

10/27/2024


देहरादून-: देश दुनिया के विभिन्न मुद्दों पर अपने मन की बात व विचारों को लोगो से साझा कर समाज मे परिवर्तन में सहयोग को प्रोत्साहित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम " मन की बात" के आज 115वें संस्करण को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानियो लोगो के साथ सुना गया,जिसमे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्तमान टेक्नो वर्ल्ड की डिमांड के अनुसार एनिमेशन, क्रिएटिविटी और गेमिंग  को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिये भारतीय युवाओं को गेमिंग, एनीमेशन में अपनी क्रिएटिविटी दुनिया को दिखाने का आवाहन किया।

प्रधानमंत्री के आज के "मन की बात" में चर्चा किये गए विषयों पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, एनिमेशन क्रांति, साइबर अपराध से बचाव के तरीके सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो लगातार लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर बार की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कई रोचक जानकारियां दी है। उन्होंने समस्त देशवासियों से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" जरूर सुनने की अपील भी की।
प्रधानमंत्री का "मन की बात" कार्यक्रम आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट www.newsonair.gov.in और News On AIR ऐप दूरदर्शन समाचार के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू ट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाता है।
Comments
comment
date
latest news
गंगनानी में वैली ब्रिज बना, यातायात चालू

गंगनानी में वैली ब्रिज बना, यातायात चालू