News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

गौचर मेले में पुलिस टीम कर रही स्टॉल संचालकों के सत्यापन

  • Share
गौचर मेले में पुलिस टीम कर रही स्टॉल संचालकों के सत्यापन

shikhrokiawaaz.com

11/15/2024


गौचर-: कल गुरुवार से गौचर में शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध राजकीय औद्यौगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के 72वें संस्करण में  अलग अलग कोनो से बाहरी व्यक्तियों द्वारा व्यापार की दृष्टि से अपने स्टॉल लगाए गए है। मेले के चलते जनपद में बाहरी व्यक्तियों के आगमन के चलते पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार द्वारा गौचर पुलिस टीम को सम्पूर्ण मेले जोन में सभी दुकानों व अस्थाई स्टॉल्स में काम करने वाले लोगो का सत्यापन करने के आदेश दिए है। 

सत्यापन प्रक्रिया में पुलिस बल द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर सभी स्टॉल्स की जानकारी एकत्रित की व उसमे काम करने वाले लोगो के पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। पुलिस द्वारा उनके गौचर मेले में आयोजित कार्यो की जानकारी ली गयी। इसी के साथ पुलिस ने स्थानीय निवासियों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तात्कालिक रूप से पुलिस को दे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता है कि मेले का आयोजन सुरक्षित और सफल हो। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही सर्वेश पंवार द्वारा मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि आयोजनों के दौरान किसी भी स्थिति का सामना किया जा सके।
Comments
comment
date
latest news
मेडिकल स्टोर पर रुड़की पुलिस, ड्रग्स विभाग, एएनटीएफ ने मारी छापेमारी, नशीली दवाईयां जब्त

मेडिकल स्टोर पर रुड़की पुलिस, ड्रग्स विभाग, एएनटीएफ ने मारी छापेमारी, नशीली दवाईयां जब्त