News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पुलिस खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज़,175 पुलिस कर्मी कर रहे प्रतिभाग

  • Share
पुलिस खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज़,175 पुलिस कर्मी कर रहे प्रतिभाग

shikhrokiawaaz.com

06/06/2024


देहरादून-: आज गुरुवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में दो दिवसीय 23 वीं प्रादेशिक जनपद /वाहिनी पुलिस जूडो, वुशू, ताईक्वाडों, कराटे, पेंचक, सिलाट (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2024 का पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल करण सिंह नगन्याल द्वारा शुभारंभ किया गया। आयोजन के सचिव पुलिस कप्तान देहरादून द्वारा प्रदेश के अलग अलग जनपदों व वाहिनियो से आये पुलिस टीम व पुलिस कर्मियों का जनपद में स्वागत किया गया व खेल को पूर्ण टीम स्पिरिट के साथ खेलने की शुभकामनाएं दी।


गुरुवार व शुक्रवार को दो दिवस के लिए आयोजित 23 वीं प्रादेशिक जनपद /वाहिनी पुलिस जूडो, वुशू, ताईक्वाडों, कराटे, पेंचक, सिलाट (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2024 में अलग अलग जनपदों की  9 टीमें, पीएसी/आईआरबी 05 व एसडीआरएफ की 01 टीम कुल 15 टीमों के 143 पुरुष व 32 महिलाओं समेत कुल 175 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

 प्रतियोगिता के दौरान आज पहले दिन आयोजित हुई जूडो(पुरूष/महिला) तथा पेंचक,सिलाट (पुरुष/महिला) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुलिस महानिरीक्षक, गढवाल परिक्षेत्र द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
Comments
comment
date
latest news

"आपरेशन मुक्ति" के सन्दर्भ में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आम-जनमानस को किया गया जागरुक