News :
नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

07/16/2026


देहरादून:  वाहन चोरी की घटना में लिप्त नशे का आदि आदतन अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे।
बीती 14 जुलाई को वादी प्रेम बहादुर गुरुंग निवासी सेवलाकला चन्द्रबनी निकट अभिनन्दन गार्डन, पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी संख्या (यूके 07बीके 7930) को चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 433/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई, तथा प्राप्त जानकारियों के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर कल आर्मी ग्राउण्ड चन्द्रबनी पटेलनगर के पास से अभियुक्त कन्हैया पुत्र अमर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी मकान नम्बर 741 लोहियानगर पटेलनगर देहरादून (उम्र-26 वर्ष) को घटना में चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा संख्या (यूके -07 बीके 7930) के साथ गिरफ्तार किया गया। 

 पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह नशे का आदि है तथा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त कन्हैया पुत्र अमर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी मकान नम्बर 741 लोहियानगर, पटेलनगर, देहरादून, (उम्र- 26 वर्ष) का पूर्व में भी चोरी के अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
Comments
comment
date
latest news
एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक

एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक