News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

मोरी में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
मोरी में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

07/31/2024


उत्तरकाशी:जनपद के मोरी ब्लाक में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने दो नेपाली मूल के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 26 जुलाई को पीड़िता प्यारी देवी निवासी खरसाडी, मोरी द्वारा थाना मोरी पर आकर एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका पति गिरवीर सिंह 24 जुलाई को अपने खेतों की देखभाल हेतु पोल्हाडी नामक तोक गया था, उसी दौरान सुधीर चड्ढा एण्ड कम्पनियों के कर्मचारियों द्वारा उनके पति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गयी व मृत शरीर को पास में केदार गंगा नदी में फेंक दिया गया,जिनका शव उनके द्वारा 25 जुलाई को केदार गंगा नामक गदेरे से बरामद किया गया है।उक्त शिकायत को गंभीरता से देखते हुए पुलिस कप्तान उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश देते हुए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गयी व उक्त प्रकरण की विवेचना थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत के सुपुर्द की गयी।
उक्त प्रकरण में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुये फोन कॉल, लोकेशन आदि टेक्निकल सपोर्ट से साक्ष्य एकत्र कर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले नेपाली मूल के 2 अभियुक्तों वीर बहादुर व प्रेम बहादुर को कल मंगलवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने बताया कि मृतक गिरवीर 24 जुलाई को खरसाडी के पोल्हाडी तोक स्थित अभियुक्तों के डेरे में गलत नियत से जबरन घुस गया था, जिससे उनके बीच मारपीट हो गयी, मारपीट के दौरान गिरवीर डेरे से भाग गया, करीब 200 मीटर भागने के बाद वीर बहादुर व प्रेम बहादुर पीछा करते हुये खरसाडी पुल के पास उक्त व्यक्ति को पकड़कर व्यक्ति के सिर पर चीड़ की फाड़ी हुयी लकड़ी से वार किया, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया था, दोनो हत्यारोपियों को लगा कि यदि यह जिन्दा बच गया तो गांव वालो को बता देगा इसलिये उनके द्वारा बेहोश व्यक्ति को पुल से नीचे केदारगंगा में फेक दिया गया,अभियुक्तों द्वारा साक्ष्य व सबूत मिटाने के लिये बेहोश व्यक्ति के शरीर से कपडे उतारकर, कपडे, मोबाईल और जिस लकड़ी से मारा था, को केदारगंगा में फेक दिया।
एसपी अर्पण यदुवंशी द्वारा हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार का पुरस्कार दिया गया।
Comments
comment
date
latest news
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा