
ऋषिकेश-: ऋषिकेश पुलिस द्वारा कल शनिवार को आपरेशन प्रहार के तहत गुमानीवाला क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में जुआरियो द्वारा खेले जा रहे जुए का मज़ा किरकिरा करते हुए होटल में छापेमारी कर दी। पुलिस ने मौके से मौके से 10 जुआरियो को गिरफ्तार किया है व उनके कब्जे से 2 लाख 80 हज़ार रुपये नगद बरामद किए है।
कल शनिवार को ऋषिकेश पुलिस को एक गोपनीय सूत्र ने सूचना दी कि गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में बडे स्तर पर अवैध जुआ खेला जा रहा है। उक्त सूचना पर सीओ ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस की एक टीम द्वारा तुरंत होटल सदमार्ग परिवार में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम ने होटल के प्रथम तल में कमरा न० - 102 से अवैध रूप से जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो की पहचान 1-रविन्द्र सिंह रावत(34) पुत्र स्व0 मेहताब सिंह रावत, निवासी ग्राम चोरखेड़ा, बीरोंखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी नौटियाल का मकान, पशुलोक विस्थापित, लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली, ऋषिकेश, 2- अभिषेक रौतेला(26) पुत्र महिपाल सिंह रौतेला, निवासी लक्ष्मण झूला रोड, गली नंबर 6, ऋषिकेश, 3- मनोज(33) पुत्र राय सिंह, निवासी गुमानीवाला, गली नंबर 15, ऋषिकेश, 4- संजय प्रजापति(32) पुत्र स्व0 ऋषिराम, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, 5- कमल प्रजापति(25) पुत्र सुनील कुमार, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, 6- अजय प्रजापति(32) पुत्र गेंदा लाल, निवासी वीर सिंह के पास, आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, 7- शंकर प्रजापति(28) पुत्र हप्पू प्रजापति, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, 8- मोहित(31) पुत्र स्व0 सतीश कुमार, निवासी शिवा एनक्लेव, भरत विहार, गली नंबर 4, ऋषिकेश, 9- ऋषि(45) पुत्र स्व0 ज्ञानचन्द, निवासी चन्द्रेश्वर नगर, वार्ड नंबर 1, ऋषिकेश,10- सुल्तान सिंह(53)पुत्र स्व0 गंगा सिंह, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तो के कब्जे से 4 ताश की गड्डिया व जुए में इस्तेमाल 2 लाख 80 हज़ार130 रुपये नगद बरामद किये। अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0 - 542/26 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने होटल में अवैध से जुआ खिलवाने पर होटल प्रबंधक के विरुद्ध भी कार्यवाही शुरू कर दी है।

