News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

साप्ताहिक परेड में पुलिस जवानों ने दिखाया अनुशासन और दक्षता का दम

  • Share
साप्ताहिक परेड में पुलिस जवानों ने दिखाया अनुशासन और दक्षता का दम

shikhrokiawaaz.com

06/19/2026

रुद्रप्रयाग:जनपद में रतूड़ा स्थित रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सतर्कता और अनुशासन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस परेड में पुलिस कप्तान नीहारिका तोमर ने सलामी ग्रहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
परेड के दौरान पुलिस जवानों ने दौड़, मार्च पास्ट और विभिन्न प्रकार की ड्रिल में भाग लिया। उन्हें तेज चाल, धीमी चाल, टर्निंग और अभिवादन की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जवानों को बिना शस्त्र और शस्त्रों के साथ दोनों प्रकार की कवायद कराई गई, जिससे उनकी कार्यक्षमता और पेशेवर दक्षता में और सुधार हो सके।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को नियमित ड्यूटी में उपयोग होने वाले हथियारों की सुरक्षित हैंडलिंग, रखरखाव तथा उन्हें खोलने-जोड़ने की तकनीकी जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के बाद एसपी रुद्रप्रयाग ने रिजर्व पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों और मेस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उक्त परेड में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा सहित जनपद के विभिन्न थाना और शाखा प्रभारियों समेत लगभग 60 पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की।
Comments
comment
date
latest news
बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा

बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा