News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नदी किनारे विशेष सतर्कता की अपील

  • Share
गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नदी किनारे विशेष सतर्कता की अपील

shikhrokiawaaz.com

08/07/2026

उत्तरकाशी:सावन के दौरान गंगोत्री धाम पहुंच रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को नदी में स्नान और कांवड़ भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने तथा कांवड़ में जल भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही तेज बहाव वाले क्षेत्रों, फिसलन भरी जगहों और प्रतिबंधित स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।
पुलिस ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें और किसी भी तरह का अनावश्यक जोखिम न लें। आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन प्रहार

ऑपरेशन प्रहार"के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता