News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

पुलिस ने युवाओं को करवाया कानूनी प्रावधानों से वाकिफ

  • Share
पुलिस ने युवाओं को करवाया कानूनी प्रावधानों से वाकिफ

shikhrokiawaaz.com

08/11/2024



उत्तरकाशी-:  भारत सरकार द्वारा युवाओं के कौशल एवं कालात्मक विकास का जिम्मा पुलिस पर डाला है जिसके तहत युवा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित देश की भावी युवा पीढ़ी के लिए सुनिश्चित "पुलिस-छात्र अनुभावात्मक अधिगम कार्यक्रम" (इंटर्नशिप) के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं को कर्तमान में लागू कानूनी जानकारियों से अवगत करवाने को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है।

जिसके तहत कल शनिवार को कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस-छात्र अनुभावात्मक अधिगम कार्यक्रम" (इंटर्नशिप) के तहत युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में पुलिस द्वारा छात्रों तथा एनसीसी युवाओं को पुलिस कार्य प्रणाली तथा भारत के नये आपराधिक कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सभी को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों नशे के दुष्प्रभाव आदि की भी जानकारी दी गयी। पुलिस टीम द्वारा इस दौरान युवाओं को पुलिस बल द्वारा उपरोक्त सभी कानूनों को सही से लागू करने को किस तरीके से समाज मे,कार्यस्थल व कानूनी रूप से कार्य करना पड़ता है इसका प्रशिक्षण भी दिया।

गौरतलब है कि पुलिस- छात्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (एसपीईएलपी) एक संलग्न शिक्षण कार्यक्रम है जिसमें छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि या कार्य अनुभव में भाग लेने की आवश्यकता होती है। इसका उद्देश्य छात्रों के संज्ञानात्मक कौशल को बढ़ाना, उन्हें अपने स्थानीय समुदाय के बारे में ज्ञान देना और नागरिकों और पुलिस के बीच इंटरफेस को बेहतर बनाना है।
Comments
comment
date
latest news
पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के प्रति किया जागरूक

पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के प्रति किया जागरूक