News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

  • Share
पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

12/06/2024


उत्तरकाशी: आमजन को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने हेतु आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में चौकी गेंवला पुलिस द्वारा बगियाल खेत गांव में पुलिस की चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 
पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा एक धीमा जहर है, जो धीरे–धीरे हमारे शरीर को खत्म कर देता है, हमें खुद को और अपने बच्चों को नशे से दूर रखना है। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति जानकारी देते हुए अनजान लोगों/फोन कॉल पर किसी के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, किसी को अपना ओटीपी न देने के साथ ही डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया और किसी भी वित्तीय साइबर की घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की हिदायत दी गई।
इसके अतिरिक्त महिला संबंधी अपराध एवं अधिकारों की प्रति महिलाओं को सजग करते हुए नए कानूनों की जानकारी देकर महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा सभी ग्रामीणों को गांव में बाहर से आए मजदूरों व किरायेदार के रूप में रह रहे लोगों का पुलिस सत्यापन करवाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संबंध में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
Comments
comment
date
latest news
पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान: डीजीपी

पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान: डीजीपी