News :
ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति

उत्तरकाशी में बड़े स्तर पर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

  • Share
उत्तरकाशी में बड़े स्तर पर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

shikhrokiawaaz.com

11/16/2025


उत्तरकाशी:जनपद पुलिस ने अपराध रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आज रविवार को जिलेभर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया।
उक्त सत्यापन अभियान में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और यमुना वैली के बड़कोट क्षेत्र में बड़े स्तर पर बाहरी व्यक्तियों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 450 लोगों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच को भेजे गए, किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 38 मकान मालिकों और अपना सत्यापन न कराने वाले 65 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 3.96 लाख रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने बड़कोट पहुंचकर चल रहे अभियान की समीक्षा की और निर्देश दिए कि जिले में रहने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मजदूरों और फड़-फेरी करने वालों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए। इसके बाद उन्होंने खरसाली में माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल का निरीक्षण करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति और मंदिर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। तीर्थ पुरोहितों से शीतकालीन यात्रा और आगामी चारधाम यात्रा 2026 से जुड़ी तैयारियों पर भी बातचीत की।
इसी के साथ पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण में बड़कोट और पुरोला की पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान बाहरी प्रांतों के 250 लोगों का सत्यापन किया। किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 10 मकान मालिकों और अपना सत्यापन न कराने वाले 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में कोतवाली और मनेरी पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के मुख्यालय क्षेत्र में 200 लोगों के सत्यापन प्रपत्र जांच के लिए भेजे। इस दौरान 28 मकान मालिकों और 15 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने की वजह से पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 2 लाख 83 हजार 750 रुपये का शुल्क वसूला गया।
एसपी उत्तरकाशी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। पुलिस आगे भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती रहेगी। उन्होंने मकान मालिकों और ठेकेदारों से आग्रह किया कि अपने किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन अवश्य कराएं ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग मिल सके।
Comments
comment
date
latest news
ट्रेडिंग व आईपीओ में निवेश करने के नाम पर 7 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी, 1 ठग दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रेडिंग व आईपीओ में निवेश करने के नाम पर 7 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी, 1 ठग दिल्ली से गिरफ्तार