News :
पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई* कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन जल सृष्टि पार्क से लौटते वक्त सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज

  • Share
पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज

shikhrokiawaaz.com

09/19/2026


पिथौरागढ़-: नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही के क्रम में पिथौरागढ़ पुलिस व राजस्व पुलिस द्वारा आज शनिवार को झूलाघाट व धारचूला क्षेत्र के दो गांव में कार्यवाही करते हुए कई नाली भांग की खेती को नष्ट किया।

आज शनिवार को कोतवाली झूलाघाट क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं राजस्व निरीक्षक मनीषा बिष्ट की संयुक्त टीम द्वारा अवैध भांग की खेती के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अभियान चलाते हुए ग्राम च्यौड़ीगाड़ में अभियान चलाकर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया।जांच में जिन खेतों में भांग की खेती पाई गई
पुलिस ने उनके विरुद्ध झूलाघाट में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं कोतवाली धारचूला क्षेत्र में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम, उपनिरीक्षक नरेन्द्र राणा, पुलिस बल एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम छाना में अवैध भांग की खेती पर कार्यवाही करते हुए उसे नष्ट किया गया। पुलिस ने दोषी सभी भूमि स्वामियों के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Comments
comment
date
latest news
मेडिकल स्टोर पर रुड़की पुलिस, ड्रग्स विभाग, एएनटीएफ ने मारी छापेमारी, नशीली दवाईयां जब्त

मेडिकल स्टोर पर रुड़की पुलिस, ड्रग्स विभाग, एएनटीएफ ने मारी छापेमारी, नशीली दवाईयां जब्त