News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

होली की आड़ में अराजकता पर पुलिस सख्त, कोटद्वार व श्रीनगर से 9 उपद्रवी गिरफ्तार

  • Share
होली की आड़ में अराजकता पर पुलिस सख्त, कोटद्वार व श्रीनगर से 9 उपद्रवी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/03/2026


पौड़ी:होली जैसे पारंपरिक और सौहार्दपूर्ण पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की हुड़दंग, असभ्य आचरण, मारपीट अथवा शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निर्देशों के बावजूद कोटद्वार एवं श्रीनगर क्षेत्रों में कुछ व्यक्तियों द्वारा असामाजिक गतिविधियां की गईं। कोटद्वार के झंडा चौक क्षेत्र में युवकों के बीच आपसी विवाद, गाली-गलौच और मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाँच व्यक्ति आपस में झगड़ते पाए गए, जिनमें कुछ को चोटें भी आई थीं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित पाँचों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसी क्रम में, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनगर बस अड्डा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस का सख्त संदेश होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पर्व की आड़ में असभ्य व्यवहार, मारपीट या हुड़दंग करने वालों के प्रति पुलिस की नीति ‘शून्य सहनशीलता’ की रहेगी।


Comments
comment
date
latest news
शराब पीकर गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पीकर गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार