News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

शराब में धुत बस चालक का पुलिस ने किया चालान

  • Share
शराब में धुत बस चालक का पुलिस ने किया चालान

shikhrokiawaaz.com

06/24/2025


उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के दौरान नशे में धुत बस चालक को  यातायात पुलिस ने किया गिरफ्तार की बस सीज।
चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग विशेषकर ओवरस्पीड व ड्रिंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मंगलवार को निरीक्षक यातायात, संजय सिंह रौथांण के नेतृत्व मे यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सिंगोटी के पास चौकिंग के दौरान बस संख्या (यूके 08पीए 5006) को रोककर चैक किया गया तो बस चालक मुनीश शर्मा निवासी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में नागपुर, महाराष्ट्र के 20 तीर्थ यात्री सवार थे, चालक के शराब के नशे में होने पुलिस द्वारा चालक को मौके पर एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। 
पुलिस द्वारा तीर्थ यात्रियों को नाईट स्टे हेतु होटल सत्यम पैलेस उत्तरकाशी तक छोडा गया है, ट्रैवल ऐजेन्सी के मालिक से तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की बात की गयी।
Comments
comment
date
latest news
छोटी से बात पर नाराज़ होकर तोड़फोड़ करना पड़ा भारी, गिरफ्तार

छोटी से बात पर नाराज़ होकर तोड़फोड़ करना पड़ा भारी, गिरफ्तार