News :
देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत वी. मुरूगेशन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की डी-ब्रीफिंग ली गई निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू 2 अवैध तमंचे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार 16 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर संग 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा को मिलेगी राहत, पुल-सुरंग परियोजना का सीएम धामी ने किया निरीक्षण सत्यापन न करवाने वाले 17 भवन स्वामियों के कटा चालान, 1.70 लाख जुर्माना वसूल कोतवाली रायवाला पुलिस टीम द्वारा आपरेशन प्रहार अभियान के तहत 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार

सेवानिवृत्त दो पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान व टीम ने दी विदाई

  • Share
सेवानिवृत्त दो पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान व टीम ने दी विदाई

shikhrokiawaaz.com

08/31/2024


देहरादून-: खाकी की सेवा व सुरक्षा में अपना जीवन बिताने वाले दो पुलिस कर्मियों को आज पुलिस कप्तान अजय सिंह व उनकी टीम द्वारा पुलिस लाईन रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम में यादगार विदाई देते हुए उनकी सेवा की सराहना व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज शनिवार को अगस्त माह के अंतिम दिन उत्तराखंड पुलिस से सेवानिवृत्त होने वाले एक मुख्य आरक्षी देवी प्रसाद सती व
 एक कुक उम्मेद सिंह के लिए पुलिस लाईन रेसकोर्स में विदाई समारोह आयोजित किया। जिसमें पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा दोनो कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य व दीर्द्यायु की कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी। पुलिस कप्तान ने दोनो कर्मियों से अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। 

सेवानिवृत्त जवानों में मु आरक्षी व भू0पू0सैनिक देवी प्रसाद सती का  सेवाकाल22 वर्ष, 04 माह 10 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।कुक उम्मेद सिंह द्वारा सेवाकाल 33 वर्ष, 11 माह 19 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
जब विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
पत्नी के हत्यारा पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी के हत्यारा पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार