News :
कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी 2027 चुनावो को लेकर कांग्रेस की राजधानी में अहम बैठक एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामला का निस्तारण इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली पंचतत्व में विलीन हुई योगी की माँ, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि एसआई अशोक राठौड़ के बेटे आश्विक ने आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया देशभर में पहला स्थान

पुलिस कप्तान हरिद्वार ने किया युवाओं को नशे प्रति जागरूक

  • Share
पुलिस कप्तान हरिद्वार ने किया युवाओं को नशे प्रति जागरूक

shikhrokiawaaz.com

12/31/2024


हरिद्वार:पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल द्वारा नशे के प्रति  युवाओं को पजागरूक करने की शानदार पहल को सराहना मिल रही है।
गौरतलब है कि जनपद हरिद्वार के आमजनों को नशे से दूर करने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल लगातार विभिन्न स्तर पर अपने अधिनस्थों एवं नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं।
जिस क्रम में पुलिस आज साल के आखिरी दिन में पुलिस कप्तान की प्रेरणा व एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के प्रयासों से देहात क्षेत्र से सटे हरिद्वार के एजुकेशन हब के तौर पर विख्यात रुड़की शहर में रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में 100 से अधिक दोपहिया वाहनों एवं 30 की करीब चारपहिया वाहनों के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने आमजन को नशे के खिलाफ जागरुक किया।
रैली से पूर्व डोबाल द्वारा आमजन को निशुल्क हेलमेट व रिफ्लेक्टिंग बैल्ट वितरित की गई व नशामुक्त देवभूमि हस्ताक्षर अभियान के लिए बनाए गए बोर्ड पर हस्ताक्षर कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
इस तरह दौरान कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा हरी झंड़ी दिखाने के उपरांत नेहरु स्टेडियम रुड़की से शुरु हुई रैली नये पुल, पटियाला लस्सी चौक,रुड़की टॉकिज,मिलिट्री चौक, रामपुर चुंगी, बीएसएम तिराहा तथा गौशाला तिराहा होते हुए पुनः नेहरु स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।
उक्त कार्यक्रम के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी पंकज कुमार गैरोला, एएसपी सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर, सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल, सीओ ट्रैफिक नताशा सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा सहित सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान हरिद्वार ने किया युवाओं को नशे प्रति जागरूक

पुलिस कप्तान हरिद्वार ने किया युवाओं को नशे प्रति जागरूक