देहरादून-: हरभजवाला के रिहायशी इलाके के बीच एक घर मे लंबे समय से चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पटेलनगर पुलिस द्वारा कल गुरुवार को भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार में संलिप्त 3 युवक व 3 युवतियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान रैकेट संचालक के कब्जे से बंधक बनाई गई एक नाबालिक युवती को भी रेस्क्यू किया है, जिसे मुख्य अभियुक्त का दोस्त मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। रैकेट के मास्टरमाइंड द्वारा सारा खेल व्हाट्सएप्प के माध्यम से रचा जाता था, उसके द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से ग्राहकों को दिल्ली की लड़कियों की तस्वीर भेजी जाती थी और ग्राहकों की पसंद की चुनी हुई लड़कियों को दिल्ली से बुलाकर राजधानी में जिस्मफरोशी का यह घिनौना काम किया जाता था।
कल गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को एक मुखबिर ने क्षेत्रान्तर्गत हरभजवाला में नीलकंठ एनक्लेव में कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा अवैध देह व्यापार करवाये जाने की गोपनीय सूचना दी। उक्त सूचना के मिलते ही कोतवाली पटेलनगर प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी व स्वयं एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान नीलकण्ठ एनकलेव, हरभजवाला में स्थित एक मकान में छापेमारी की गयी। मौके पर पुलिस टीम को 03 महिलाये व 01 नाबालिक युवती सहित 3 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी भी बरामद की। पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं सहित कुल 6 अभियुक्तो 1- मनीष कुमार लखेडा(42) पुत्र सोहन लाल निवासी नील कण्ठ एनक्लेव, हरभंजवाला, पटेलनगर, 2- अभिषेक(35) पुत्र उमालाल निवासी एच- 245 महावीर नगर, दिल्ली,3- भानू उर्फ सिद्धान्त पुत्र सुखराम सिंह निवासी बडोवाला, आरकेडिया नगर, देहरादून,4- ममता(28) पत्नी रामूयादव निवासी 5-384 स्कूल ब्लाँक शंकरपुर, पूर्वी दिल्ली, 5- नेहा(24)पुत्री सलमान निवासी संगम विहार, दिल्ली, 6- सुमन(24) पुत्री चन्द्रभान निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली को अनैतिक देह व्यपार में लिप्त मिलने के अपराध में गिरफ्तार किया है व एक नाबालिक युवती को रेस्क्यू किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि अभियुक्त मनीष कुमार लखेडा द्वारा उक्त मकान को किराए पर लेकर वहाँ दिल्ली से महिलाओ को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। मनीष कुमार फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराता था और ग्राहक जिस लड़की को चुनते थे उनकी मांग के अनुसार वह उन महिलाओं को दिल्ली से बुलाकर अपने कमरे या ग्राहकों द्वारा बताये गए स्थान पर भेज कर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तो के पास से बरामद नाबालिक युवती को भी मुख्य अभियुक्त मनीष का साथी अभिषेक दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था व झांसे में लेकर देहरादून में अभियुक्त के कमरे में लाया था। उन लोगो के द्वारा नाबालिक युवती पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था, परंतु युवती द्वारा मना करने पर अभियुक्तो द्वारा उसे जबरदस्ती कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।
अभियुक्तो के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने, नाबालिक युवती को बंधक बनाकर उससे गलत काम करवाने का प्रयास करने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पर सभी के विरुद्ध मु0अ0स0 – 704/2026 धारा- 96/99/127(2)/3(5) बीएनएस व 14(5) पोक्सो अधिनियम व 3/4/5/11 देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।