News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/23/2025


लैंसडाउन:थाना लैंसडाउन क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पौड़ी पुलिस ने 2 शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 11 फरवरी को शिकायतकर्ता बसन्त किशोर सुन्दरियाल निवासी सकमुण्डा पट्टी,लैंसडाउन ने कोतवाली लैंसडाउन में एक शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि चोरों ने मेरे घर का रोशनदान तोड़कर घर में घुसकर स्वर्ण आभूषणों व नकदी आदि सामान चोरी की गयी है। 
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश गये।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैन्सडाउन मौ0 अकरम अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण व आसपास लोगों से की गयी पूछताछ से जुटायी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर, सीसीटीवी कैमरों को चैक कर तकनीकी सहायता व कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों शातिर चोरों 1.हरदीप चौहान उर्फ शिट्टू (उम्र 21 वर्ष) पुत्र दिगम्बर सिंह, निवासी- - सावरिया लालढांग, थाना- श्यामपुर,  जिला- हरिद्वार, व 2. सुनील बेलवाल उर्फ बाबा (उम्र- 22 वर्ष) पुत्र भुवन चन्द बेलवाल, निवासी- चमरिया लालढांग, थाना-श्यामपुर, जिला- हरिद्वार,को चोरी के माल (सोने के आभूषण व नगदी) सहित लालढांग तिराहा जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
बड़े हादसे को 'निमंत्रण' दे रहा यह ट्रांसफार्मर

बड़े हादसे को 'निमंत्रण' दे रहा यह ट्रांसफार्मर