News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

  • Share
मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/14/2024


देहरादून:राजधानी के डालनवाला क्षेत्र में महिला से हुई मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रमा पत्नी राजेश, निवासी आर्य नगर, डालनवाला, देहरादून द्वारा 112 पर सूचना दी कि चंद्रलोक कॉलोनी में दोपहर समय काम से लौटते समय दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए।उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा वादिनी से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तो के हुलिए तथा घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर घटना के जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना डालनवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया,साथ ही पीडिता से पूछताछ एंव घटना के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा कल शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों 1.आयुष (उम्र18) पुत्र संजय निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड़, थाना रायपुर, व (2).निखिल पुत्र अनूप कुमार निवासी-ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड़, थाना रायपुर, देहरादून,को डालनवाला क्षेत्र में नया गाँव सड़क मार्ग शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास से वादिनी से छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया,गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए ही अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था,अभियुक्त निखिल पूर्व में भी कोतवाली डालनवाला से मोबाइल लूट की घटना में जेल जा चुका है।
Comments
comment
date
latest news
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार