News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पत्नी के हत्यारा पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
पत्नी के हत्यारा पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/13/2025



उत्तरकाशी-: आपसी झगड़े, आर्थिक तंगी व खेतीबाड़ी को लेकर अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा करने वाले पति द्वारा गुरुवार रात गुस्से में अपनी पत्नी को दरांती मारी व दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसे शौचालय में रखकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा कल देर रात ही हत्यारे पति को बयाणा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

 कल गुरूवार को कोतवाली मनेरी को सूचना प्राप्त हुई कि बयाणा मनेरी निवासी विष्णु चौहान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर भाग गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां एक 18 वर्षीय महिला वर्षा शौचालय में गम्भीर घायल अवस्था में पड़ी थी। पुलिस द्वारा महिला को तुरंत जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त मामले में मृतका के पिता चत्तर सिंह पंवार की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली मनेरी पर अभियुक्त विष्णु के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1) में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले आरोपी पति की धरपकड़ को निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गत रात्रि को ही अभियुक्त विष्णु चौहान(33) पुत्र स्व0 हरि सिंह चौहान निवासी ग्राम बयाणा कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी को बयाणा गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त विष्णु द्वारा बताया गया कि उसका अपनी पत्नी वर्षा के साथ अक्सर खेतीबाड़ी, आर्थिक तंगी व छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को भी उनके बीच आपसी झड़प हो गयी थी। आपस में हाथापाई के दौरान उसने अपनी पत्नी के सिर पर दरांती मारी तथा दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसे शौचालय में रखकर फरार हो गया था। कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा माह मार्च 2025 में भी अभियुक्त विष्ण को शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट के मामले 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत जेल भेजा गया था।

अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
Comments
comment
date
latest news
रियल हीरो’ है

रियल हीरो’ है "डीएम सविन बंसल"