News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पुलिस का वाहन चुराने वाले नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
पुलिस का वाहन चुराने वाले नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/28/2024


देहरादून: पुलिस के वाहन को चोरी करने में नाकामयाब रहे नशे के आदी मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति और उसके परिजनों की पुलिस ने काउंसलिंग की।

आज सुबह लगभग सात बजे पीएसी कैंप रायपुर के बाहर सड़क पर खड़े पीएसी वाहन को अमन भार्गव पुत्र दीपचंद शर्मा (उम्र 28 वर्ष) निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला थाना रायपुर द्वारा एक पुरानी चाबी की मदद से स्टार्ट करके पीएसी कैंप रायपुर से कुछ दूरी तक ले गया। जब उसे जानकारी हुई की यह पुलिस की गाड़ी है तो गाड़ी को सड़क के किनारे छोड़कर चला गया। जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला की अमन भार्गव नशे का आदी है तथा मानसिक रूप से भी कमजोर है। जिसका चालान अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा भी बताया गया की अमन मानसिक रूप से कमजोर है, कोई काम धाम नही करता है और नशा करके इधर उधर घूमता रहता है। जिसके बाद पुलिस द्वारा युवक के साथ साथ परिजनों की भी काउंसलिंग की गई। जिससे अमन भविष्य में ऐसी गलती ना करे। उपरोक्त घटना के दृष्टिगत संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु जांच की कार्यवाही की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ता प्रदेश: हर पंचायत तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने के निर्देश

डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ता प्रदेश: हर पंचायत तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने के निर्देश