News :
ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति

चंदन के पेड़ की तस्करी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
चंदन के पेड़ की तस्करी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/04/2024


हल्द्वानी:कोतवाली हल्द्वानी में चंदन के पेड़ तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बीती 1 अक्टूबर को शिकायतकर्ता हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र स्व० घनानन्द बेलवाल निवासी ग्राम बानना थाना भीमताल जनपद नैनीताल ने थाना हल्द्वानी पर शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात चोर द्वारा उनके फर्नीचर मार्ट कालाढुंगी रोड स्थित कैम्पस से चन्दन के पेड को काटकर चन्दन की लकडी चोरी कर लिया गया है।
उक्त घटना के जल्द से जल्द खुलासे हेतु व अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
जिस क्रम में कल गुरुवार को देर शाम पुलिस टीम द्वारा एक 
अभियुक्त अलीबाग(उम्र19) उर्फ समीर उर्फ चब्बनी पुत्र अनुक्ष उर्फ कुन्टल निवासी ग्राम हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी मध्य प्रदेश को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास से चन्दन के पेड के 02 गिलटो व 01 लकडी के टुकडे सहित गिरफ्तार किया।
Comments
comment
date
latest news
शहर की लाइटों की मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम को मिली

शहर की लाइटों की मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम को मिली