News :
सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित समाज और सशक्त भविष्य की आधारशिला : सीमा डुंगरकोटी ट्रामाडोल तस्करी में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ़्तार हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘एनकेबी टाइम्स’ का शुभारंभ, बोले- लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका नरकोटा में सम्राट होटल के समीप स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1किलो 296 ग्राम गांजे संग महिला गिरफ़्तार देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई दिशा डीजीसीए के नए नियम के खिलाफ हेलीकाप्टर ऑपरेटरों की आज से हड़ताल गोरखा समाज की वीरता और संस्कृति को सीएम धामी ने बताया उत्तराखंड की पहचान,महोत्सव में लिया हिस्सा खेल महाकुम्भ-2026 का भव्य समापन, देहरादून ने जीती मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता पर कार्यवाही

महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/04/2024


देहरादून:कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 2 सितंबर को कोतवाली डोईवाला पर एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि राकेश नाम के युवक द्वारा 26 अगस्त को उनकी पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये, जब उक्त सन्दर्भ मे उनके द्वारा राकेश के परिजनों दीदी व जीजा से बात की गयी तो उनके द्वारा वादी के साथ गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी है।
उक्त घटना को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए, उक्त निर्दशों के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी की गई,जिस क्रम में कल मंगलवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राकेश पुत्र रामरूप निवासी ग्राम आलमपुर थाना खाजनी पो0ओ0 ऊनवल जिला गोरखपुर उ0प्र0 हाल नि0 कुआंवाला शराब फैक्ट्री के पास कोतवाली डोईवाला देहरादून को हर्रावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।उक्त अभियुक्त घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मूल निवास गोरखपुर उ0प्र0 भागने की फिराक मे था।
Comments
comment
date
latest news
पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 चालकों तथा 02 नाबालिग चालकों के वाहनों को किया सीज कर चालकों के डीएल किये निरस्त

पौड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 चालकों तथा 02 नाबालिग चालकों के वाहनों को किया सीज कर चालकों के डीएल किये निरस्त