News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/05/2025


 रायवाला: थाना रायवाला अंतर्गत बीती माह को वादिनी द्वारा थाना रायवाला पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि 06 जनवरी को वह किसी काम से घर से बाहर गयी थी इस दौरान अभियुक्त राहुल थापा द्वारा जबरन उनके घर में घुसकर उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। जब वह अपने घर वापस पहुंची तो अभियुक्त उन्हें देखकर मौके से भाग गया। अपनी पुत्री से जानकारी लेने पर उसके द्वारा बताया गया कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये थे। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था। अभियुक्त पुत्र धन सिंह थापा नि0 गली नं0 8 भगत सिंह कालोनी, मोतीचूर बस्ती, हरिपुरकला, थाना रायवाला, दे0दून, (उम्र - 20 वर्ष)  की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल थापा  को हरिपुर कला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
2 मोबाइल चोर देशी तमंचे, खुखरी व कारतूस संग गिरफ़्तार, बड़ी घटना अंजाम देने की थी मंशा

2 मोबाइल चोर देशी तमंचे, खुखरी व कारतूस संग गिरफ़्तार, बड़ी घटना अंजाम देने की थी मंशा