News :
महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन पुलिस व मेडिकल टीम ने प्रेमनगर के निजी शिक्षण संस्थान में किया औचिक निरीक्षण, 115 छात्रो को किया मेडिकल आगामी त्योहारों में सुरक्षा के दृष्टिगत जवेर्ल्स को एसपी सिटी ने दिया सायरन लिहाज व पैनिक बटन लगाने के निर्देश उत्तराखंड में स्थापित हुई 29 हज़ार से अधिक एमएसएमई यूनिट,1 लाख 27 हज़ार युवाओं को मिला रोजगार:धामी युवक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार गिरफ्तार* देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 05 -11 अक्टूबर तक लगा है सरस फ़ूड फेस्टिवल एसआईआर में अनियमितताओं व सीईसी हटाओ की मांग पर गरजी कांग्रेस, किया पुतला दहन देहरादून में एक साथ कई आंदोलनों से गरमाया माहौल, सड़कों पर उतरे ग्राम प्रधान, कर्मचारी और कांग्रेस ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

चैन लूटने वाले अभियुक्तो को 4 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
चैन लूटने वाले अभियुक्तो को 4 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/23/2024


देहरादून-: कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत एक महिला से चैन झपटकर भागे एक मोटर साईकल सवार दो अभियुक्तो की फरार होने की कोशिश को दून पुलिस की सक्रियता व तत्परता ने नाकाम कर दिया। महिला से लूट करने के बाद से ही अभियुक्तों की धरपकड़ को हर नाके व बैरियर पर चेकिंग करने के पुलिस कप्तान अजय सिंह के आदेश पर हरकत में आई उनकी टीम की सक्रियता से जोगीवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनो अभियुक्तो को चैन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की उक्त पूरी कार्यवाही में मात्र चार घण्टो में अभियुक्त सलाखों के पीछे पहुँच गए है।


जानकारी हुई है कि आज शनिवार को दिनांक पटेलनगर क्षेत्र में एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो युवको द्वारा एक महिला से चैन लूट की घटना को अंजाम दिया गया। चैन लूटने की उक्त सूचना जैसे ही कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई व पुलिस कप्तान अजय सिंह के संज्ञान में उक्त घटना आई तो उनके द्वारा तुरंत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में बैरियर लगाकर अभियुक्तो को हर हाल में गिरफ्तार करने के आदेश देते हुए चेकिंग कार्यवाही प्रारम्भ के आदेश दिए,जिसपर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।  

इन दौरान थाना नेहरुकोलोनी अंतर्गत जोगीवाला बैरियर पर चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी सतबीर भण्डारी व उनकी टीम को रिस्पान की तरफ से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए,जिनका हुलिया व पहचान चैन लूटेरो की तरह प्रतीत हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग करते हुए उक्त अभियुक्तों द्वारा अपनी बाइक पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की गई। जिससे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा त्वरित भागकर पकड़ लिया गया। अभियुक्तो की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से महिला से लूटी गई चैन बरामद हुई है। अभियुक्तो की पहचान मुकर्रम(30)पुत्र इकराम ग्राम मेंहदी सराय थाना मण्डी जिला सहारनपुर व अनीस(30)पुत्र अल्लारखा ग्राम सराय अहमद अली थाना मण्डी जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।
Comments
comment
date
latest news
एमपी के यात्रियों से भरी बोलेरो सड़क पर पलटी, पुलिस ने किया क्विक रेस्क्यू

एमपी के यात्रियों से भरी बोलेरो सड़क पर पलटी, पुलिस ने किया क्विक रेस्क्यू