News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/13/2024


उत्तरकाशी:जनपद पुलिस द्वारा वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे  अभियान के तहत थाना बडकोट व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में लम्बे समय से फरार चल रहे ढाई हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार गत वर्ष फरवरी माह में थाना बडकोट पर नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था,उक्त मामले में अभियुक्त शिवम फरार हो गया था।
पुलिस द्वारा अभियुक्त की काफी तलाश की गयी, सभी सम्भावित स्थानों  में दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त  शातिर एवं आपराधिक  प्रवृत्ति का होने के कारण स्थान परिवर्तित कर गिरफ्तारी से बच रहा था।पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपर्हता की बरामदगी हेतु अभियुक्त के घर की कुर्की की गयी फिर भी अभियुक्त का कुछ पता नही चल पाया। लम्बे समय से अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कप्तान उत्तरकाशी द्वारा अभियुक्त शिवम को ईनामी अपराधी घोषित कर उसके ऊपर 25 सौ रुपए का ईनाम रखा गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बडकोट के नेतृत्व में पुनः पुलिस व एस0ओ0जी की संयुक्त टीम गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के बाद पतारसी-सुरागरसी करते हुये  सटीक जानकारी जुटाकर कल गुरुवार को अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम(उम्र 24) पुत्र राजेश निवासी ग्राम कृष्णा थाना बड़कोट को गोविन्द विहार, शान्तिगढ जनपद देहरादून से गिरफ्तार कर अपहर्ता को बरामद किया गया ।

Comments
comment
date
latest news
सिद्धेश के पिता ने हादसे के परिपेक्ष में दर्ज करवाई शिकायत

सिद्धेश के पिता ने हादसे के परिपेक्ष में दर्ज करवाई शिकायत