News :
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार चमक के पीछे का छल: फर्जी हॉलमार्क से लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सीएम धामी ने अपने कैबिनेट के बीच बांटे विभाग, गृह, कार्मिक महत्वपूर्ण विभागों समेत 18 विभाग धामी के अंतर्गत ईद की नमाज के मौके पर जानलेवा हमला करने वाला 1 गिरफ्तार

स्नेचिंग व चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • Share
स्नेचिंग व चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/13/2025


पटेलनगर: कल सोमवार को पटेलनगर क्षेत्र में हुई पर्स/मोबाइल स्नेचिंग व चोरी की अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा। 
जानकारी के अनुसार कल सोमवार को वादिनी पूजा खुराना पत्नी राकेश खुराना निवासी चन्द्र विहार कारगी चौक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जिसके अनुसार अपने बच्चे को स्कूल से लेने जाने के दौरान पिंक सैलून कारगी चौक के पास मोटरसाइकिल सवार 02 युवकों द्वारा पीछे से आकर उनके हाथ से उनका पर्स,  जिसमे उनका मोबाइल फोन व कुछ नगदी थी, छीनकर मौके से भाग गए। जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-206/2025 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वही दूसरी घटना में  वादिनी मकेश कौर पत्नी लखविन्द्र सिह निवासी अमन विहार 29 निरंजनपुर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दोपहर के समय वह सब्जी खरीदने निरंजपुर मण्डी मे गई थी, जहाँ सब्जी खरीदते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पर्स, जिसमे मोबाइल आई फ़ोन  व नगदी थी, चोरी कर लिया, जिस पर तत्काल त्वरित कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-209/2025 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

लगातार हुई चोरी तथा स्नेचिंग की घटनाओं की गंभीरता की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कोतवाली पटेल नगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।  गठित टीमो द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां प्राप्त की गई, साथ ही सीसीटीवी से प्राप्त फुटेजों का पूर्व में चोरी व स्नेचिंग की घटनाओं में जेल गए अभियुक्तों से मिलान किया गया तथा अभियुक्तो के संबंध में जानकारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।  
पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों से  पटेल नगर पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों, पाम सिटी को जाने वाले कच्चे रास्ते से पर्स स्नैचिंग की घटना में शामिल 02 
अभियुक्तो 1- अश्वनी पुत्र जय प्रकाश 2-आशीष सक्सैना पुत्र खुशालीराम तथा लालपुल के पास से पर्स चोरी ली घटना में शामिल अभियुक्त 3- विकास चौहान पुत्र विनोद चौहान को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटनाओ में छीने/चोरी किये गए 02 मोबाइल फ़ोन, नगदी तथा चोरी के 03 दोपहिया वाहन बरामद हुए। गिरफ्तार तीनो अभियुक्त नशे के आदि है तथा उनके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए उक्त घटनाओ को अंजाम दिया गया था। 

पूछताछ में अभियुक्त अश्वनी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी आशीष के साथ मिलकर कारगी चौक के पास एक राह चलती महिला से पर्स छीना गया था, जिसमे उन्हें 01 मोबाइल तथा कुछ पैसे मिले थे, प्राप्त पैसों को उनके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए खर्च कर दिया।  अभियुक्तों द्वारा घटना में चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था, जिसे उसके द्वारा नेहरुकोलोनी क्षेत्र से चोरी किया गया था।  अभियुक्त तथा उसके साथ की निशान देही पर पुलिस द्वारा चोरी के 02 अन्य दोपहिया वाहन बरामद किये गए, जिन्हें अभियुक्तों द्वारा देहरादून में अलग अलग स्थानों से चोरी किया गया था।  अभियुक्त उक्त चोरी किए गए वाहनों को अन्य राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
Comments
comment
date
latest news
पहल: आज से हर गुरुवार को सार्वजनिक वाहनों से कार्यालय आएगा आरटीओ विभाग

पहल: आज से हर गुरुवार को सार्वजनिक वाहनों से कार्यालय आएगा आरटीओ विभाग