News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

सपेरा गिरोह के 03 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
सपेरा गिरोह के 03 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/20/2025


देहरादून: पहाड़ी जनपदों से चरस खरीदकर देहरादून में सप्लाई करने वाले सपेरा गिरोह के 03 नशा तस्करों को पुलिस ने रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
देवभूमि उत्तराखंड को 2025 में  ड्रग्स फ्री करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में कल रविवार को रायपुर पुलिस को गोपनीय माध्यम से थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती के कुछ परिवारों के विगत कुछ समय से मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त होने तथा उक्त नशा तस्करों के पास काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सपेरा बस्ती में एक घर में दबिश दी गई, तो मौके से भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ 03 नशा तस्करों (02 पुरूष, 01 महिला) 1- किरन पत्नी राम  2 – विकास सिह पुत्र कृष्ण सिह  3 - अर्जुन कुमार पुत्र रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा कुल 01 किलो 58 ग्राम चरस (अन्तराष्ट्रीय कीमत 02 लाख) बरामद की गई।
  पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे दोनों सहस्त्रधारा रोड पर चारधाम जनता गैराज के नाम से मैकेनिक की दुकान चलाते है तथा अभियुक्त अर्जुन की पहचान वाले एक व्यक्ति से गोपेश्वर चमोली से सस्ते दाम में चरस खरीदते है तथा उक्त चरस को मांग के अनुरूप देहरादून में नशे के आदि व्यक्तियों को ऊचे दामो में बेचकर मुनाफा कमाते है।  महिलाओं पर कोई आसानी से शक नहीं करता इसलिए अभियुक्तो द्वारा उक्त महिला किरण को भी मादक पदार्थों की तस्करी में अपने साथ रखा गया था, जो उनके लिए देहरादून में अलग- अलग स्थानों पर चरस सप्लाई का काम करती है।
Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा में फ़र्ज़ी पंजीकरण लेकर चलने वाले हो जायें सावधान

चारधाम यात्रा में फ़र्ज़ी पंजीकरण लेकर चलने वाले हो जायें सावधान