News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/02/2026



देहरादून: ड्रग्स फ्री देवभूमि"* अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 इसी क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कल रात्रि में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त संगम उर्फ सिंघम पुत्र राजूनाथ निवासी रिस्पना पुल बायपास रोड, सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, (उम्र -28 वर्ष) को 780 ग्राम अवैध गांजे व सहसपुर क्षेत्र में जंगलात रोड के पास से 01 अन्य अभियुक्त अब्दुल रहीम पुत्र स्व० अली शेर निवासी ग्राम ढकरानी कोतवाली विकास नगर देहरादून (उम्र 35 वर्ष)  को 01 किलो डोडा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी तथा कोतवाली सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। 
अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।
Comments
comment
date
latest news
बदरीनाथ-केदारनाथ रेल नेटवर्क ने पकड़ी गति, अब कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए विशेष सहायता की दरकार

बदरीनाथ-केदारनाथ रेल नेटवर्क ने पकड़ी गति, अब कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए विशेष सहायता की दरकार