News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

एनडीपीएस के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
एनडीपीएस के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/22/2025


विकासनगर: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड 2025" के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। 
इसी क्रम में पूर्व में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों *01: कुन्दन चौहान, 02: दिनेश तथा 03: पकंज* को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है, जिनके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में *मु0अ0सं0 319/25 धारा 8/20/29 /60 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अन्य नशा तस्कर नरेश का नाम प्रकाश में आया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी परन्तु बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर आज अभियुक्त नरेश दास पुत्र चेतू राम निवासी ग्राम उपल्टा थाना कालसी जनपद देहरादून (उम्र 24 वर्ष) को अजीत नगर गुरूद्वारा विकासनगर के पास से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
2 लेपर्ड की खालों के साथ एक वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

2 लेपर्ड की खालों के साथ एक वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार