News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

पुलिस कप्तान नैनीताल ने किया पुलिस लाईन का निरीक्षण

  • Share
पुलिस कप्तान नैनीताल ने किया पुलिस लाईन का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

03/28/2025


नैनीताल-: पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आज पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों की परेड ली जहां उनके द्वारा पुलिस लाईन पहुँचने के साथ ही अपनी टीम की परेड लेते हुए कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। परेड में उनके द्वारा कर्मियों की वेपन हैंडलिंग की टेक्निक व क्षमता को परखा व ड्रिल करवाई गई। 

जिसके उपरान्त उनके द्वारा पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का भ्रमण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए व प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पुलिस लाइन में प्रत्येक पुलिस कर्मी की क्रमवार एईआर व सीईआर लगाई जाए व कर्मियों को निरंतर फिट रखने को फिटनेस के लिए पीटी व परेड कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान वह व्यायामशाला के जायजे पर पहुँचे,जहां उन्होंने उपकरणों की स्थिति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों में ईंधन, बैटरी, टायर समेत अन्य उपकरणों के अनुरक्षण की स्थित का जायजा लिया गए। प्रभारी परिवहन शाखा को निर्देशित किया गया कि वाहनों को समय समय पर मेंटेनेंस करें, किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। राशन शॉप तथा सीपीसी कैंटीन में अच्छी गुणवत्ता युक्त खाद्य, घरेलू सामग्री तथा उपयोगी वस्तुओं को क्रय किया जाय। गुणवत्ता से समझौता न करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने मेस के निरीक्षण भोजनालय में कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाय। खाने के मेनू अच्छा रखें, मेस डाइट को न्यूनतम दरों पर लाने का प्रयास करें। ताजी सब्जियां, दालें और अनाज का प्रयोग करें।

परेड के दौरान डॉ जगदीश चंद्र  एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल,सीओ भवाली प्रमोद कुमार साह, सीओ रामनगर सुमित पांडे,सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीएफओ नैनीताल
 नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन भगवत सिंह राणा समेत सभी थाना प्रभारी तथा अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
फर्जी रजिस्ट्री पर किसी और को बेच डाला किसी और का फ्लैट, 1 गिरफ्तार

फर्जी रजिस्ट्री पर किसी और को बेच डाला किसी और का फ्लैट, 1 गिरफ्तार