News :
किरायदारों का सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों के चालान अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, 02 दिन का येलो अलर्ट जारी हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या राजधानी से दूर चम्पावत में पहली बार आयोजित हुई धामी कैबिनेट की बैठक गांव खाली, लेकिन पहरा जारी… अमर सिंह निभा रहे ग्राम प्रहरी की जिम्मेदारी आपरेशन नाईट स्ट्राइक: ड्रिंक एंड ड्राइव में 18 चालक गिरफ्तार, गाड़ियां सीज पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक

पुलिस कप्तान लोकेश्वर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

  • Share
पुलिस कप्तान लोकेश्वर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

04/19/2024


पौड़ी-: आज शुक्रवार को पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह स्वयं अलग अलग मतदान केंद्रों में पहुँचे। जहां उनके द्वारा मतदान करवा रहे पोलिंग ऑफिसर्स व सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। 

पुलिस कप्तान मतदान करने आये सभी लोगो को मतदान को सकुशल सम्पन्न करवाने को अधिकारियों व कर्मियों का सहयोग करने को कहा व मोबाइल, कैमरा आदि मतदान केंद्र के भीतर न ले जाने को कहा अथवा उसे साइलेंट कर ही अंदर प्रवेश करने का आवाहन किया,जिससे व्यवधान उत्पन्न न हो।
 उनके द्वारा मतदान करने आये लोगो को निर्भीक, निष्पक्ष बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील की गयी। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी द्वारा कोटद्वार विधानसभा एवं क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी अनुज कुमार द्वारा पौड़ी विधान सभा क्षेत्र तथा आर के चमोली द्वारा श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया गया।
Comments
comment
date
latest news
घास लेकर आ रही महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले 3 गिरफ़्तार

घास लेकर आ रही महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले 3 गिरफ़्तार