News :
मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात

पुलिस कप्तान चमोली ने किया अपराध गोष्ठी का सम्मेलन

  • Share
पुलिस कप्तान चमोली ने किया अपराध गोष्ठी का सम्मेलन

shikhrokiawaaz.com

11/20/2024


चमोली:पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गणों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी व सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उक्त सम्मेलन में उनके द्वारा लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, समन, वारण्ट आदि के समय से निस्तारण करने एवं वांछित अभियुक्तों की धर-पकड़ अभियान में और अधिक तेजी लाने तथा अवैध नशा कारोबारियों के विरूद्ध सक्रिय रहकर कठोर कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाएं, इन गतिविधियों में पुलिस की संलिप्तता न रहे व पुलिस टीम सार्थक प्रयास करें जिससे समाज में अच्छा संदेश जाय व थाना क्षेत्रांर्गत विद्यालयों की छुट्टी के समय नगर मे आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू हो व सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों व प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।
एसपी चमोली द्वारा ठंड के दौरान होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त/पेट्रोलिंग व पिकेट बढ़ाने तथा स्वयं रात्रि गस्त की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है व पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत गुमशुदाओं की बरामदगी करने व अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित प्रभारी व सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
उक्त सम्मलेन में विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। 

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक संजय गर्ब्याल, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
दून में गर्मी का बढ़ता प्रकोप,हीट वेव से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

दून में गर्मी का बढ़ता प्रकोप,हीट वेव से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद