News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

रैश ड्राइविंग व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी

  • Share
रैश ड्राइविंग व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी

shikhrokiawaaz.com

03/16/2025


देहरादून: राजधानी में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर व हाल ही में रैश ड्राइविंग के चलते हिट एंड रन मामले के चलते राजधानी देहरादून में पुलिस द्वारा विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात सुधार की दिशा में और सकारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत रात्रि में ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दुर्घटना संभावित स्थानों पर 02 अतिरिक्त इंटरसेप्टर वाहनों को नियुक्त किया गया है। 

 एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर बीती शनिवार और आज रविवार रात्रि में पुलिस द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 41 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कल रात्रि गिरफ्तार करते हुए सभी 41 वाहनो को सीज किया गया,  साथ ही रात्रि में तेज गति से वाहन चलाने, रैश  ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों को सीज किया गया।  इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 55 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 

सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रात्रि में ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग व यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु राजपुर रोड पर दिलाराम चौक से थाना राजपुर तिराहे तक तथा कृशाली चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग तक दो इंटरसेप्टर  वाहनो को नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल