News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगो के चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कान

  • Share
पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगो के चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कान

shikhrokiawaaz.com

05/12/2024


देहरादून:प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस अपनों से बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलवाकर उनके व उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही है,इसी क्रम में ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा एक गुमशुदा महिला व उसकी तीन वर्षीय पुत्री को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा।
जानकारी के अनुसार बीती 15 अप्रैल को थाना सेलाकुई में अपनी पत्नी व पुत्री (03 वर्ष) की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी,जिस पर ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज रविवार को गुमशुदा महिला व उनकी तीन वर्षीय पुत्री को सकुशल बरामद कर परिजनों को बुलाकर उक्त दोनों को परिजनों के सुपुर्द किया।
गुमशुदा महिला द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक अनबन के कारण अपनी पुत्री को लेकर अपने चाचा के पास लखीमपुर खीरी चली गई थी।गुमशुदा महिला में परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम एवं समस्त सहयोगी टीमों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
Comments
comment
date
latest news
पहाड़ी लोगो को सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर भूमाफिया साथी संग गिरफ्तार, 27 मुकदमे है दर्ज

पहाड़ी लोगो को सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर भूमाफिया साथी संग गिरफ्तार, 27 मुकदमे है दर्ज