News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

पिथौरागढ़ पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में लगाई रात्रि चौपाल

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में लगाई रात्रि चौपाल

shikhrokiawaaz.com

12/23/2024


पिथौरागढ़:पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा जनपद के सीमावर्ती गाँवों और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें कानूनों की जानकारी देने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में विगत रात्रि में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज (सीमावर्ती गाँव) अमाली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
उक्त चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों से उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी, पुलिस या अन्य सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। उपस्थित लोगों ने किसी भी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी।
पुलिस टीम द्वारा चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस सहायता नंबर 112, 9411112982 तथा थाने का सीयूजी नंबर 9411112899 उपलब्ध कराए गए और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर तत्काल सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीणों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
Comments
comment
date
latest news
शिवरात्रि के मौके पर चमोली पुलिस निभा रही अपना कर्तव्य

शिवरात्रि के मौके पर चमोली पुलिस निभा रही अपना कर्तव्य