News :
नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

पिथौरागढ़ पुलिस ने आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम

shikhrokiawaaz.com

03/29/2025


पिथौरागढ़:आज शुक्रवार को कोतवाली धारचुला, थाना नाचनी, थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा
चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा,आदी कैलाश,
ओम पर्वत यात्रा,साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह,थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी एवं थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में कस्बा धारचुला, एसकेएनजे विद्यालय नाचनी और इंटर कॉलेज सातशिलिंग में विशेष जागरूकता अभियान चलाए गए।
उक्त अभियान में थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी द्वारा एसकेएनजे विद्यालय नाचनी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नेगी, हे0का0 सुरेन्द्र मनराल, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा साइबर जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।उक्त अभियान के दौरान, आगामी यात्रा सीजन के दौरान धोखाधड़ी के मामलों जैसे फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, युवाओं, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल आदि को विस्तृत जानकारी दी गई। कस्बा धारचुला में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किये गये ।
इसके साथ ही, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल अपराध, डिजिटल स्कैम आदि के बारे में भी जागरूक किया गया,सड़क दुर्घटनाओं के दौरान 'गुड समेरिटन' बनने की प्रेरणा भी दी गई।
Comments
comment
date
latest news
व्यवसायी अनीश विरमानी उत्तराखण्ड रत्न पुरस्कार से सम्मानित

व्यवसायी अनीश विरमानी उत्तराखण्ड रत्न पुरस्कार से सम्मानित