News :
हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा धोखाधड़ी से की गई फर्जी रजिस्ट्री का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ कप्तान श्वेता ने पीलियन सवारियों को बांटे हेलमेट,सड़क सुरक्षा का दिया सन्देश सेलाकुई क्षेत्र से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार भारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाई, धारचूला में रोड ब्रिज का उद्घाटन और बनबसा में बनेगा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट 8.35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार 25 नवंबर से शुरू होंगी इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षाएं कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन

पिथौरागढ़ पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं को किया जागरूक

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं को किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

07/04/2024


पिथौरागढ़:पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित स्कूलों-कॉलेजों में छात्रों एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किये जाने व छात्रों में नए कानून को अपनाने, पालन करने, नागरिकता व राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने एवं आन्तरिक सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट  योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 
जिस क्रम में पुलिस कप्तान पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात अय्यूब अली द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना के तहत कल बुधवार को गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज पिथौरागढ़ में अध्यनरत छात्राओं को यातायात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- रोड सेफ्टी, ट्रैफिक मैनेजमेन्ट, यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटना के कारण, दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, नाबालिग द्वारा वाहन न चलाने, स्टन्ट ड्राइविंग व रैश ड्राइविंग न करने आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, तथा रोड साइन, रोड के प्रकार, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने  महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर, उत्तराखण्ड पुलिस एप व ट्रैफिक आई, डॉयल- 112 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जो भी सवाल किये गये प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा उनका बखूबी से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। उक्त कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
उक्त कार्यक्रम से छात्र व छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा उन्हें यातायात नियमों की जानकारी मिलने के साथ ही वह सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद भी कर सकेंगे।
Comments
comment
date
latest news
अप्रोच रोड धंसने के मामले में यदि किसी की गलती पाई जाएगी तो होगी कार्यवाही: पंकज कुमार

अप्रोच रोड धंसने के मामले में यदि किसी की गलती पाई जाएगी तो होगी कार्यवाही: पंकज कुमार