News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

पिथौरागढ़ पुलिस स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही यातायात नियम

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही यातायात नियम

shikhrokiawaaz.com

05/08/2025


पिथौरागढ़:पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार स्कूली छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रही है।
गौरतलब है कि यातायात पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया जा रहा है।
उक्त अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 40 छात्र-छात्राओं को चयनित कर ट्रैफिक नियमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिस क्रम में निरीक्षक यातायात अय्यूब अली के नेतृत्व में 14 स्कूली बच्चों को ग्राउंड ज़ीरो (मौके पर) ले जाकर प्रैक्टिकल रूप में ट्रैफिक नियंत्रण, सड़क सुरक्षा के नियम, सिग्नल प्रणाली, पैदल यात्रियों की सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को ट्रैफिक फ्रेंडली बनाना, सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति सजगता बढ़ाना तथा उन्हें ट्रैफिक अनुशासन का रोल मॉडल बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
यह पहल न केवल छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी करेगी।
पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा, जिससे जनमानस में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
Comments
comment
date
latest news
नीलकंठ दर्शन को आई 3 बुजुर्ग महिलाएं साथियों से बिछुड़ी, पुलिस ने गूगल से गांव,पुलिस स्टेशन, सरपंच की जानकारी निकाल महिलाओं को साथियों से मिलवाया

नीलकंठ दर्शन को आई 3 बुजुर्ग महिलाएं साथियों से बिछुड़ी, पुलिस ने गूगल से गांव,पुलिस स्टेशन, सरपंच की जानकारी निकाल महिलाओं को साथियों से मिलवाया