News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पिथौरागढ़ पुलिस का चलाया सत्यापन अभियान

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस का चलाया सत्यापन अभियान

shikhrokiawaaz.com

05/13/2025


पिथौरागढ़:पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है।
जिस क्रम में सत्यापन अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के.एस.रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विगत 20 दिवसों में कुल 818 बाहरी व्यक्तियों – जिनमें मजदूर, फड़-फेरी वाले, किरायेदार आदि शामिल हैं – का विधिवत सत्यापन किया गया।
सत्यापन के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदारों को रखने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कुल 77 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।
उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराधों की रोकथाम,असामाजिक तत्वों की पहचान व किरायेदारों एवं श्रमिकों की निगरानी बढ़ाकर जनपद में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इसी के साथ जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी ने भी अपने भवन में कोई नया किरायेदार, मजदूर, दुकानों पर कर्मचारी आदि रखा है, तो उसका तत्काल सत्यापन नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में कराएं। सत्यापन न कराने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
एसएसपी देहरादून का रिक्रूट आरक्षियों से संवाद, बेहतर परीक्षण और सुविधाओं के दिए निर्देश

एसएसपी देहरादून का रिक्रूट आरक्षियों से संवाद, बेहतर परीक्षण और सुविधाओं के दिए निर्देश