News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त तस्करों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/24/2024


पिथौरागढ़:जनपद को नशे से मुक्त करने के लिए एसपी रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।
जिस क्रम में उक्त अभियान के तहत एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा छापेमारी के दौरान दो शराब तस्करों को ढाबे की आड़ में शराब बेचने व परोसने पर गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम का0 होशियार सिंह, का0 भूपेन्द्र टोलिया,का0 गौरव सिंह द्वारा थरकोट झील के पास स्थित बोरा जनरल स्कोर के पीछे गली में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसने व बेचने पर गिरीश राम पुत्र नारायण राम निवासी तोली फगाली पो0 थरकोट थाना व जिला पिथौरागढ को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियान के तहत अपर उ0नि0 मौ0 आकिल सिद्धीकी हे0 का0 राजकुमार, का0 गोविन्द सिंह व का0 महेन्द्र सिंह द्वारा चण्डाक रोड पर नाकोट-रतवाली तिराहे से करीब 50 मीटर पहले नाकोट की ओर सतीश चन्द्र जोशी पुत्र पूरन चन्द्र जोशी निवासी तोली फगाली पो0 थरकोट थाना व जिला पिथौरागढ को 95 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में एसओ जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 कुबेर सिंह हे0 का0 दीपक टम्टा , हे0 का0 गोविन्द वर्मा, का0 सुरेन्द्र रौतेला व का0 गोविन्द रौतेला ने गुप्त सूचना के आधार पर,ग्राम जीबी रोड में एक शराब तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की, जिसके पास से 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुकेश कुमार पुत्र नवीन राम निवासी तोली फगाली पो0 थरकोट थाना व जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। 
Comments
comment
date
latest news
हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस