News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पिथौरागढ़ पुलिस ने छात्रों को नशे के प्रति किया जागरूक

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने छात्रों को नशे के प्रति किया जागरूक

shikhrokiawaaz.com

02/29/2024


पिथौरागढ़:जनपद को नशे से मुक्त करने हेतु जनपद पुलिस एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज डीडीहाट में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर, छात्र व छात्राओं की करियर काउन्सलिंग करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने व करियर के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। 
इस दौरान सभी को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध के प्रकार व उनसे बचाव के तरीकों तथा नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए, नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।इसके अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति, महिला अपराध, मानव तस्करी, बाल श्रम तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि के साथ-साथ पुलिस हेल्पलाइन नम्बर डॉयल 112,साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930,सी0एम0 हेल्पलाइन नम्बर-1905 व किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल उसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नं0-1930 पर दर्ज कराने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,साथ ही नाबालिगों को वाहन न चलाने की हिदायत दी गई।
Comments
comment
date
latest news
क्लेमेंटटाउन में एक कैफ़े की आड़ में छात्रों को रुपये के बदले डॉलर देने के नाम पर करते थे ठगी, 2 गिरफ्तार

क्लेमेंटटाउन में एक कैफ़े की आड़ में छात्रों को रुपये के बदले डॉलर देने के नाम पर करते थे ठगी, 2 गिरफ्तार