News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

  • Share
पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

shikhrokiawaaz.com

10/17/2024


कनालीछीना:पुलिस कप्तान पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा
जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कल बुधवार को थाना कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छड़नदेव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सुझाव प्राप्त किए। थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया।
इस दौरान नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए व साथ ही साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है।
इस पर ग्रामीणों को सचेत किया गया और उन्हें अपने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया, ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और यातायात नियमों का पालन करने के लाभ समझाए गए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके, साथ ही हाल ही में लागू हुए कानूनों के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया ताकि वे किसी भी कानूनी उलझन में न फंसे और अपने अधिकारों का सही से उपयोग कर सकें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करना और उन्हें आधुनिक खतरों से बचाने के लिए तैयार करना था। पुलिस की यह पहल न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ावा देगी बल्कि ग्रामीणों में विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। पुलिस विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
Comments
comment
date
latest news
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने शुरू किए दो विशेष जनजागरूकता अभियान*

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने शुरू किए दो विशेष जनजागरूकता अभियान*