News :
पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता* *दर्शन की चाह थी, चलने में मजबूरी थी… जवान बने सहारा* बडोवाला में बैंककर्मी पर फ़ायरिंग करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 फरार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

शांति व्यवस्था भंग करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

  • Share
शांति व्यवस्था भंग करने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/02/2024


पिथौरागढ़:जनपद में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 व्यक्तियों व ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी के साथ गाली- गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने तथा वर्दी फाड़ने वाले एक आरोपी के विरुद्ध जनपद पुलिस ने नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
कल देर शाम नगरपालिका तिराहे पर ड्यूटी में नियुक्त यातायात पुलिस कर्मी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह शाम के समय नगरपालिका तिराहे के पास यातायात व्यवस्था ड्यूटी में नियुक्त थे,जिस दौरान सिमलगैर बाजार में किसी व्यक्ति द्वारा हल्ला-गुल्ला किया जा रहा था, जिसे समझाने का प्रयास करने पर उसके द्वारा वादी के साथ गाली-गलौच की गई तथा मारपीट पर उतारू होकर वादी की वर्दी फाड़ दी गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। 
इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़, थाना जाजरदेवल एवं थाना गंगोलीहाट पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान, लड़ाई-झगड़ा व मारपीट कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले 03 लोगों को भारतीय न्याय संहिता की धारा के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 79 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
Comments
comment
date
latest news
7.74 ग्राम अवैध स्मैक ले साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

7.74 ग्राम अवैध स्मैक ले साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार