News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

बाल श्रम के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

  • Share
बाल श्रम के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

shikhrokiawaaz.com

06/12/2026


पिथौरागढ़-:  आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस की एएचटीयू द्वारा टीम डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स, श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ बाल श्रम के विरुद्ध चलाये गए एक संयुक्त बाल श्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण कर बाल श्रम निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बाल श्रम कराए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही के प्रति संबंधितों को चेतावनी दी गई। साथ ही बच्चों के अधिकारों, शिक्षा एवं संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कहा गया कि जनपद में बाल श्रम कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा, जोकि क़ानूनन व मानवीय रूप से भी अपराध है। बाल श्रम की रोकथाम हेतु इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

अभियान के दौरान ए.एच.टी.यू. टीम से हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल निर्मल किशोर, कांस्टेबल महेन्द्र महर के साथ, श्रम निरीक्षक दलीप सिंह अपनी टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन, सीडब्लूसी, अर्पण संस्था, घनश्याम ओली चाईल्ड वैलफेयर सोशायटी, जिला बाल कल्याण समिति से कर्मचारी गण सम्मिलित रहे।
Comments
comment
date
latest news
डीबीएस के छात्रों ने खुद के बनाये ब्रांड का लगाया स्टाल,सीखे मार्केटिंग के गुर

डीबीएस के छात्रों ने खुद के बनाये ब्रांड का लगाया स्टाल,सीखे मार्केटिंग के गुर