News :
डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई

साइबर ठगों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

  • Share
साइबर ठगों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

shikhrokiawaaz.com

08/21/2024


पिथौरागढ़:लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में अधिक मुनाफा देने के नाम पर 1 लाख 74 हजार की ठगी का खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्त में लिया है।
जानकारी हो कि बीती 7 मार्च को शिकायतकर्ता कल्याण सिंह चौहान, निवासी- ग्राम जायल थाना झूलाघाट जिला पिथौरागढ़ द्वारा शिकायत दर्ज करवायी गयी थी कि उनका एचडीएफसी बैंक में लाइफ इंश्योरेंस चला आ रहा है,बीती 1 जनवरी को उन्हें अंजान नम्बरों से कॉल आया, जिनके द्वारा स्ययं को एचडीएफसी बैंक का बॉस बताते हुए कहा कि तुम्हारा पैंसा शेयर मार्केट में लगा हुआ है, यदि अभी पैंसा निकालना चाहते हो तो इसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जिसके एवज में उनके द्वारा अलग-अलग तिथियों में वादी से 1 लाख 74 हजार  की धोखाधड़ी कर ली गई है।
उक्त घटना को देखते हुए एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सैल के सहयोग से आरोपियों के खिलाफ एक विशेष टीम का गठन किया।
जिस क्रम में सी0ओ0 पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में टीम द्वारा गुप्त सूचना और सटीक अनुसंधान के आधार पर, इटावा में छापेमारी की और ठगी के मामले में शामिल तीन आरोपियों 1.विवेक कुमार पुत्र सर्वेस बाबू, निवासी- ग्राम विकासनगर थाना बरलई जिला इटावा, उत्तर प्रदेश,2.मुकेश कुमार पुत्र यधुनाथ सिंह, निवासी- पुंछरी थाना बलरई जिला इटावा, उत्तर प्रदेश,3.रवि कुमार पुत्र कप्तान सिंह, निवासी- पीहरपुर थाना बरलई जिला इटावा, उत्तर-प्रदेश,को गिरफ्त में लेकर बी0एन0एस0एस0 की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया गया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए निर्देशित किया गया है,पिथौरागढ़
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
                   
Comments
comment
date
latest news
युवती से जबरदस्ती करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

युवती से जबरदस्ती करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार