News :
अराजकता को कोटद्वार पुलिस ने किया स्पष्ट-लॉ एंड ऑर्डर से बढ़कर कुछ नही! जनता की पीड़ा को समझना पुलिस का कर्तव्य:एसएसपी अजय सिंह एसआईटी ने मात्र 3 दिन में अभियुक्त के खिलाफ जुटाए मजबूत सबूत, रेरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी के तहत अभियुक्त को सजा दिलाने को एसआईटी ने की तैयारी* देहरादून में युवती की हत्या: पीड़ित परिवार से मिलीं एसपी मुख्यालय, निष्पक्ष जांच का आश्वासन नियम की अनदेखी पर सजा सबको बराबर कर्तव्य पालन पर सख्ती को उत्पीड़न कहना अनुचित: नियमों के तहत कार्रवाई कर रहे डीएम सविन बंसल डीएम देहरादून की पहल से भिक्षावृत्ति में लिप्त दो बच्चों को मिली नई ज़िंदगी ब्रांडेड दवाओं की नकली सप्लाई चेन का भंडाफोड़, एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गिरोह का सदस्य प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड आर्डर पर डीजीपी सख्त, 3 उपनिरीक्षक निलंबित देर रात बच्चे को उठा ले गया गुलदार, गांव में दहशत का माहौल

कानून पर ही हमलावर हो रही जनता...मर्यादा कहाँ?

  • Share
कानून पर ही हमलावर हो रही जनता...मर्यादा कहाँ?

shikhrokiawaaz.com

08/15/2025


देहरादून-: हमारे लिए, हम सभी के लिए नियम कायदे बनाये गए है,जिन्हें हम कानून की नज़र में,सभ्य व जिम्मेदार समाज मे निभाने है, और उन नियमो का अनुपालन करवाने को या यूं कहें उनके संरक्षण को कानून ने 'पुलिस' महकमा बनाया है,जो कहीं न कहीं नियम कायदों को लागू करवाने सहित हमपर कोई भी मुसीबत आती है तो हमारे लिए सबसे अग्रिम पथ पर खड़ी रहती है। कई मर्तबा हमारे और मुश्किल के बीच सुरक्षा दीवार बनकर खड़ी रहती है और हो सके तो परेशानी का हल भी खोज लेती है। किंतु आज नियम कायदे तोड़ने की आदत में हम इस कदर अंधे हो गए है, कि कानून के रखवालों से बर्ताव करने की अपनी मर्यादा भूल चुके है। जिन्हें हम मुश्किलों में पुकारते है उन्हीं पर हमलावर होने से तनिक भी गुरेज नही कर रहे है, उल्लंघन ऐसा कि हाथापाई पर उतर रहे है! 

थाना नेहरुकोलोनी अंतर्गत रेसकोर्स निवासी एक महिला के घर की बिजली की तार बीती बुधवार को टूट गयी थी,जिसपर उनके द्वारा बिजली विभाग को शिकायत की तो बिजली विभाग तार डालने आयी तो पड़ोसी महिला उस महिला से ही भीड़ गयी। वादी महिला ने पुलिस से सहायता मांगी तो मौके पर पुलिस आई तो महिला उलटा पुलिस पर ही हावी हो गयी। मोबाइल फोन तो महिला द्वारा इस कदर इस्तेमाल किया गया कि महिला पुलिस कर्मियों के समझाने भर की बात पर अपनी बेटी संग पुलिस की कार्यवाही का वीडियो बनाने लगी। महिला दरोगा द्वारा जब उक्त महिला व उसकी बेटी को तार गुजरने वाली जगह को सड़क बताकर महिला की बेटी को पीछे रास्ते की एक बार देख वीडियो बनाने को कहा तो वह पुलिस पर हाथ उठाने की बात पर चिलम चिल्ली पर उतर आई। युवती भी पुलिस को उंगली दिखाने से बाज नही आई, बदले में पुलिस ने भी रोका तो नाबालिक पर हाथ उठाने का नारा लगाकर पुलिस कर्मियों पर आरोप मढ़ने से भी गुरेज नही किया। महिला दरोगा द्वारा माँ-बेटी को सरकारी काम मे बाधा डालने से मना किया तो नाइंसाफी का ठीकरा भी कानून के सिर मढ़ दिया। इस सब विवाद में सोचने वाली बात है कि जब कानून के रखवालों पर ही आम जनता हावी होने लगेगी तो कानून के मायने सिखाये किसे जाएंगे? कानून पर हाथ उठाकर कानून को 'गलत' बताने का जिगरा भी समाज मे गजब है, खुले आम पुलिस पर हाथ उठाते है और बदले में पुलिस कर्मी अपना बचाव करें तो "हमपर कानून नाइंसाफी करता है" का ढिंढोरा भी पीट रहे है। 

मोबाइल के सहारे पुलिस कर्मियो की आवाज़ दबाकर खुद की आवाज़ बुलंद करके कानून की राह में रोड़ा बनना कहाँ तक जायज है और इससे समाज के किन लोगों की श्रेणी की अपनी छवि दिखा रहे है? क्या हाथ मे मोबाइल होने से 'वायरल करने' के फितूर व धमकी देने से हमे सरकारी काम मे बाधा डालने का हक मिल जाता है?और महिला होने का गलत इस्तेमाल कर महिला कर्मियों पर हाथापाई करना क्या जायज है? 

स्पष्ट सवाल है कि जो लोग खुद ही कानून व कानून के ररखवालों की इज्जत नही करेंते वह कानून से न्याय की उम्मीद किस मुँह से करते है?
Comments
comment
date
latest news
फोर व्हीलर से 'स्टंटिंग का खेल' करता युवक पुलिस ने धरा, गाड़ी सीज

फोर व्हीलर से 'स्टंटिंग का खेल' करता युवक पुलिस ने धरा, गाड़ी सीज