News :
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टों में किया चोरी का खुलासा

  • Share
पौड़ी पुलिस ने 24 घण्टों में किया चोरी का खुलासा

shikhrokiawaaz.com

03/04/2024

कोटद्वार:एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार अपराधियों को जेल भेज रही है।जिस क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा 24 घण्टों में दो दुकानों में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 2 मार्च को शिकायतकर्ता
दिनेश चन्द पुत्र राजेन्द्र,निवासी-सिम्बलचौड कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी दुकान शिव स्वीट शॉप पटेल मार्ग कोटद्वार पर किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोडकर दुकान के अंदर से 06 नोटों की माला जिनमें कुल 3600 रूपये के नोट लगे थे और 20 डिब्बे केपिस्टन सिगरेट व अन्य सामान चोरी कर दी है।
वहीं दूसरे शिकायतकर्ता सुधीर राजपूत पुत्र मोहन सिंह, निवासी-कन्हैया,दुग्ध डेरी गोविन्द नगर कोटद्वार ने भी शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी दुकान का शटर का ताला तोडकर दुकान के अंदर से लगभग 1500 से 2000 की नगद चोरी कर दी है।
एक ही रात में कोटद्वार में अलग-अलग दुकानों के ताले टूटने व चोरी की घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी द्वारा चोरों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित करने हेतु आदेशित किया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर 2 मार्च को विधि विवादित किशोर को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी किए गये शत प्रतिशत माल के साथ संरक्षण में लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
घर का ताला तोड़ चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

घर का ताला तोड़ चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार