News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

दो गुमशुदा बच्चों को पौड़ी पुलिस ने मिलाया परिजनों से

  • Share
दो गुमशुदा बच्चों को पौड़ी पुलिस ने मिलाया परिजनों से

shikhrokiawaaz.com

11/02/2024


पौड़ी:जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलवा रही है।
जिस क्रम में कल शुक्रवार को कोटद्वार निवासी रमेश चंद द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व ऑपरेशन स्माइल टीम को सूचना दी गयी कि दो छोटे बच्चे कोटद्वार बस अड्डे पर लावारिस हालात में घूम रहे हैं और बच्चे बहुत परेशान हैं। 
उक्त सूचना पर तुरंत पौड़ी पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम  कोटद्वार बस अड्डा पहुंची जहां तलाश करने पर लावारिस हालत में घूम रहे दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाकर  सीडब्ल्यूसी के समक्ष बच्चों की काउंसलिंग की गई,उक्त काउंसलिंग के दौरान उन बच्चों के द्वारा बताया गया कि हम रायबरेली के निवासी हैं,ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा नजीबाबाद रेलवे पुलिस की मदद से दोनों बच्चों के परिजनों का पता लगाया तथा परिजनों को तत्काल एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार बुलाकर दोनों बच्चों को सकुशल उनकी माता व चाची के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम व पौड़ी पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
Comments
comment
date
latest news
7 किलो अफीम संग 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

7 किलो अफीम संग 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार